फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती से विवाद पर पीटा, दांत से काटा कान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। त्योहार की खरीदारी करने बाजार गई युवती को एबीनगर के पास तीन लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने उसे पीटा और एक युवती ने दांत से उसके कान में काट लिया। बचाव में आई सहेली और मौसेरे भाई को भी पीटा गया। मोतीनगर निवासी काजल यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। काजल ने बताया कि छह नवंबर की सुबह 10 बजे वह खरीदारी के लिए निकली थी। एबीनगर के पास उसे रोककर गालीगलौज की गई। विरोध करने पर खींचतान व मारपीट हुई। घूंसा मारने से वह गिर गई, जिससे कान और नाक में चोट आई। पीड़िता ने पैसों के विवाद की रंजिश में हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें