फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कर्मचारी को धमकाकर ले गए बैटरी और इनवर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। शरीफाबाद गांव स्थित एक धर्मकांटा पर रविवार रात सो रहे कर्मचारी को जगाकर स्कार्पियो सवार लुटेरे बैटरी व इनवर्टर ले गए। धर्मकांटा मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी राजेश सिंह का पड़ोसी गांव शरीफाबाद में धर्मकांटा है। 26 दिसंबर की रात धर्मकांटा पर शरीफाबाद निवासी उसका कर्मचारी अजय पाल सो रहा था। रात एक बजे स्कार्पियो से तीन लोग धर्मकांटा पर आए और लकड़ी तौलने के लिए दरवाजा खुलवाया।
आरोप है कि स्कार्पियो सवार आसीवन थानाक्षेत्र के वीरु गढ़ी निवासी संदीप व कुलहा गांव निवासी विवेक सिंह ने अजय पाल को डपट कर किनारे कर दिया और धर्मकांटा में लगा इनवर्टर, बैटरी व प्रिंटर ले गए। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें