पिता इंद्रपाल व अन्य परिजन घायल शालिनी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी के पिता ने बताया कि वह गोली चलाने वाले युवक को पहचान नहीं पाए। उसने गोली क्यों मारी इसकी भी जानकारी नहीं है।
उन्होंने बताया कि गांव के ही एक परिवार से जमीन का विवाद चल रहा है। घटना से गांव में दहशत है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। सीओ को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।