फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नामांकन 19 और मतदान 28 नवंबर को होगा। साथ ही वोटों की गिनती 29 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के जयराम सिंह, प्रकाश कुमार निगम, विजय कुमार शुक्ल, रश्मि मोहन अग्रिहोत्री व त्रिभुवन सिंह चंदेल ने बताया कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का 2022-23 का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची का प्रकाशन 15 नवंबर को होगा। आपत्तियां 16 नवंबर शाम चार बजे तक ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

नामांकन 19 व 21 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। जांच 21 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से होगी। नाम वापसी के लिए 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 29 नवंबर को सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें