फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2200 लोगों को दिया 104 करोड़ का कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बैंक मेेले में 2200 लोगों को 104 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। 2400 ग्राहकों को बीमा योजना से कवर किया गया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत त्योहारी सीजन को देखते हुए गदनखेड़ा स्थित एक होटल में बैंक मेला (क्रेडिट आउटरीच कैंपेन) का आयोजन किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। मेले में विभिन्न बैंकों एवं राज्य सरकार के कृषि, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन, जिला उद्योग केंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉल लगाए गए। इसके जरिये योजनाओं की जानकारी दी गई। अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक पीके आनंद ने बताया कि मेले में 104 करोड़ की ऋ ण स्वीकृति एवं ग्राहकों को बीमा योजना के तहत कवर किया गया। इस दौरान उपायुक्त एनआरएलएम चंद्रशेखर, बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक अमिताभ बनर्जी, कानपुर जोन के आंचलिक प्रबंधक नीरज तिवारी, उप आंचलिक प्रबंधक मनोज कुमार सिंह समेत अन्य बैंकों के जिला समन्वयक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें