फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की छुट्टी, एटीएम बंद

Sun, 27 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
closed door of atm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महीने का तीसरा शनिवार होने से बैंकों में शनिवार को छुट्टी रही। बैंक बंदी के बीच एटीएम बूथ ही खाताधारकों के लिए कुछ नगदी का सहारा थे। जिससे सुबह से ही लोग एटीएम से कैश निकालने को घरों से निकल चुके थे। कैश की उम्मीद के साथ पहुंचे लोगों को पीएनबी, बीओआई, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी के एटीएम की कैशलेस मशीनों ने झटका दिया। इसके अलावा एसबीआई का जिला पंचायत मार्केट व एसपी आवास के सामने स्थित एटीएम बूथ भी नगदी की किल्लत के चलते शोपीस बने रहे। एसबीआई मुख्य शाखा का एटीएम व एक्सिस बैंक एटीएम जरूर कुछ लोगों की उम्मीदों का सहारा बने। भीड़ की मारामारी के चलते एसबीआई के एटीएम पर कतार में शामिल लोगों में आपसी झड़प आम नजारा रहा। बैंक बंदी के बीच एटीएम में कैश न होने से वो लोग खासा परेशान आए। जिनके घरों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं का भी टोटा था। बड़ा चौराहा की एक किराना दुकान पर मौजूद कब्बाखेड़ा निवासी रामऔतार ने दुकानदार से दो हजार रुपये का खाद्यान्न समाग्री उधार मांगी तो दुकानदार ने दो टूक मना कर दिया। लाख मिन्नतों के बाद भी दुकानदार नहीं पसीजा। अंत में रामऔतार पीएम के फैसले को कोसते हुए निराश लौट गया। भीड़ के चलते पूरा दिन एसबीआई के एटीएम पर लोगों की मारामारी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें