फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान को फायदा, पौधों में आई बाली

विज्ञापन
हैबतपुर में धान की पौध में आई बाली को देखते किसान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है। बालियां दिखने लगी हैं। अच्छी पैदावार होने की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में औसत बारिश न होने से सूखे के आसार बन गए थे। किसान कम पैदावार होने की आशंका से मायूस थे। धान में पत्ती लपेटक कीट भी लग गया था।
हर तीसरे दिन फसल में पानी लगाना पड़ रहा था। पौध में बाली नहीं आ रही थी। फिर मौसम बदला और हाल में हुई जोरदार बारिश धान के लिए अमृत साबित हुई। इससे फसल में लगा कीट नष्ट हो गया और पौध में बाली भी आ र्गइं हैं।
किसान राम विलास, श्याम कुमार यादव, सीताराम, हनीफ, रमेश कुमार, सज्जाद, नंदकिशोर, बसंत व दीनदयाल आदि ने बताया कि समय पर अच्छी बारिश होने से धान की फसल को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी कृषि देवी सिंह ने बताया कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में हुई बारिश से धान की फसल को काफी लाभ मिला है। उम्मीद है कि अच्छी फसल तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें