फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगिनशमन जवानों ने निकाली जागरूकता रैली

Sat, 16 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
रैली निकालते दमकल के जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वर्ष 1944 को मुंबई बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी आग बुझाते समय शहीद हुए 66 अग्निशमन जवानों की याद में अग्निशमन विभाग प्रति वर्ष स्मृति दिवस मनाता है। इसी के तहत शुक्रवार सुबह जिला अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल जवानों ने लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आवास विकास कालोनी स्थित एक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग हर वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाता है। इससे पहले गुरुवार को जवानों ने शहीदों की याद में पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। इसके बाद सभी अग्निशमन जवानों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से सेवा करने का संकल्प लिया। जवानों ने लोगों को आग लगने की घटना से बचने और आग लगने पर बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें