फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 38 स्थानों पर स्थापित हुए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद के 38 स्थानों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) को स्थापित करने का काम पूरा हो गया है। यहां पर अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इससे बारिश के आंकलन में गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन

अभी तक जनपद में बारिश के सही आकलन की व्यवस्था नहीं थी। सफीपुर के जमालनगर और शेष में तहसीलों की छतों पर एक बाल्टीनुमा मापक यंत्र रखा था। बाल्टी में भरे पानी के आधार पर ही वर्षा का आकलन किया जाता था। इसके चलते सही आकलन के लिए लखनऊ के मौसम विज्ञान केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता था।
इसकी जानकारी होने पर शासन ने जनपद में एडब्ल्यूएस स्थापित करने के लिए मंजूरी दी थी। पिछले दिनों इसको स्थापित करने का काम शुरू हुआ था। छह तहसीलों सहित 38 स्थानों पर अत्याधुनिक मशीनों को लगाने का काम किया गया था। अब सभी स्थानों पर एडब्ल्यूएस का काम पूरा हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश का आकलन भी एडब्ल्यूएस में लगाई गई अत्याधुनिक मशीनों के जरिए किया गया।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ भवानी प्रसाद दुबे ने बताया कि तहसीलों व ब्लाकों में मिलाकर 38 जगहों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। यहां बारिश के आकलन के लिए विशेष तकनीक की मशीनें लगाई गई हैं। इससे बारिश की सही जानकारी मिलने लगी है। इसके माध्यम से किसानों को मुआवजा आदि देने में भी आसानी होगी।

सूखे की जानकारी के लिए टेली मैट्रिक वेदर स्टेशन को मिली मंजूरी
बारिश के साथ सूखे की जानकारी के लिए जनपद में टेली मैट्रिक वेदर स्टेशन (टीडब्ल्यूडीएस) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण के बाद आने वाले समय में किसानों को जनपद में कम बारिश या सूखा पड़ने की जानकारी पहले से ही हो सकेगी। स्टेशन बनाने के लिए उपनिदेशक कार्यालय कृषि चयनित किया गया है। इसके बनने से किसानों को समय से पहले सूखे से निपटने की तैयारियों का पूरा मौका मिल सकेगा। किसान मौसम के आधार पर फसल की बुआई, जोताई व सिंचाई आदि कर सकेंगे। आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि टीडब्ल्यूडीएस जनपद में केवल एक बनेगा। इसकी शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें