फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑटो चलक ने बच्चे से किया कुकर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। ऑटो चालक ने आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे की चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल का बच्चा रविवार देर शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव में रहने वाला ऑटो चालक शुभम चौरसिया उसे चॉकलेट देने के बहाने ऑटो में बैठकार गांव के बाहर एक खेत में बनी झोपड़ी में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे के बेहोश होने पर उसे छोड़कर भाग गया।
करीब एक घंटे बाद जब उसे होश आया तो वह कुछ दूरी पर खेत में पानी लगा रहे चाचा के पास पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी दी। चाचा बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें