woundwd police women at hospital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह दस बजे महिला ट्रेनी सिपाहियों में सुभानी, पूनम, किरनलता, विजयलक्ष्मी व सरिता रंगोली बना रहीं थीं। तभी पुलिस लाइन कालोनी में रहने वाले बच्चों ने बंदरों को छेड़ दिया। इससे बंदर उग्र हो गए और ग्राउंड पर काम कर रहीं महिला ट्रेनी सिपाहियों पर पर हमला बोल दिया। इससे पांचों घायल हो गईं। महिला सिपाहियों को खून निकलने पर वह घबड़ा गईं और ग्राउंड में भगदड़ मच गई। आनन-फानन पुुरुष ट्रेनी सिपाही वहां पहुंचे और बंदरों को भगाया जा सका। दोपहर दो बजे के बाद सभी घायल महिला ट्रेनी सिपाही जिला अस्पताल आईं। देर अधिक हो जाने से उनके रैबीज के इंजेक्शन नहीं लगा पाए। डाक्टर ने बचाव के लिए दवा देकर चलता कर दिया।