फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मकान कब्जेदारी के विवाद में घर में घुसकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहटा मुजावर। खंभौली गांव में मकान की कब्जेदारी के चल रहे विवाद में युवक के घर में घुसकर हमला बोल दिया। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। मारपीट के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दो महिला सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के खंभौली गांव निवासी रामचंद्र की पत्नी रागिनी की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि वह मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह घर पर सो रही थी। मकान कब्जे के प्रयास में लगे पड़ोसी रामू सिंह परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडे और असलहों से लैस होकर घर में घुस आए। जान से मारने की नीयत से सभी ने सो रहे परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में पति रामचंद्र, बेटा रोहित, मोहित, रोहन सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामू सिंह, शानू उर्फ अमन प्रताप सिंह, गोकुल उर्फ शिवेंद्र प्रताप सिंह, अचल सिंह, विकास सिंह, विपुल सिंह, सुषमा सिंह, सुमन सिंह के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर जान से मारने की कोशिश, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आठ पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें