पाटन। रास्ते को लेकर चल रही खुन्नस में कुछ लोगों ने घर के सामने से निकल रहे दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं।
बिहार थानाक्षेत्र के तेवरिया गांव निवासी मकसूद अली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मौरावां थाना के कुदरा गांव निवासी रिश्तेदार सोनू खान सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ गुरुवार शाम तीन बजे जा रहे थे। जैसे ही विपक्षी के घर के सामने से निकले उन्होंने साथियों के साथ मिलकर मारपीट के आरोप है कि फायरिंग की गई। मारपीट में सोनू उनकी पत्नी शबाना सहित चार लोगों को चोटें आईं। मालूम हो कि इससे पहले 30 नवंबर को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया था। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि महिलाओं में मारपीट की घटना हुई है। फायरिंग की बात गलत है। जांच की जा रही है।