फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 26 वांछितों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। क्षेत्र के मऊ गांव में हुए विवाद में वांछित 26 आरोपियों के घरों के सामने पुलिस ने डुग्गी पिटवाई और कुर्की का नोटिस चस्पा किया। कोतवाली के मऊ गांव में 22 जुलाई को प्रधान पति फहीम और प्रधान पद के उम्मीदवार जावेद के पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें प्रधान पक्ष की ओर से 25 नामित व 20 अज्ञात व पुलिस की ओर से 25 नामित व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं, जावेद पक्ष ने न्यायालय की शरण लेते हुए 36 नामजद व 15 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में फरार 26 आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कराया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई होनी है। नोटिस चस्पा करा दी गई है। आगे अन्य विधिक कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें