फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आशा कार्यकर्ता और संगिनी ने अस्पताल में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कोई सुनवाई न होने से नाराज ब्लाॅक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्र होकर प्रभारी को ज्ञापन दिया। इसके बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
ब्लाक क्षेत्र में कार्यरत 70 से अधिक आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्र हुईं। यहां उन्होंने सभी के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन चिकित्साधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय ज्ञापन दिया गया था। इसपर कोई संतोषजनक कार्यवाई नही हुई और न ही कोई आश्वाशन मिला। इससे प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ब्लाक क्षेत्र की सभी आशा और संगिनी हड़ताल पर जाने को विवश है। उन्होंने बताया कि एक निश्चित वेतनमान दिया जाए, साथ ही ऑनलाइन या ऑफलाइन एक ही तरह का काम लिया जाए,प्रतिवर्ष मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की समीक्षा कर उसमे वृद्धि की जाए,बिना प्रोत्साहन राशि के कोई काम न लिया जाए और दोनों तरह से काम लिए जाने पर प्रोत्साहन राशि दोगुनी की जाए। इस दौरान सुमन देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, मीना देवी, नीलम तिवारी, मीरा देवी सीमा, नन्ही, नसीमुन, निशा, गायत्री और रूपरानी आदि सहित मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने के लिए सुबह करीब 11 बजे ही आशा कार्यकर्ता अस्पताल गेट पर पहुंच गई। मुख्य गेट पर बैठकर ज्ञापन देने का इंतजार करती रहीं। लेकिन ढाई घंटे बाद चिकित्सा प्रभारी द्वारा ज्ञापन लिया गया। इससे इस दौरान अस्पताल गेट पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें