फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई रहे न भूखा मिशन के साथ एनएफएसए शुरू

Thu, 10 Mar 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न वितरण के शुभारंभ अवसर पर बोलते सपा जिलाध्यक्ष व मंचासीन राज्यमंत्री और विधायकगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव। कोई रहे न भूखा मिशन के साथ जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 (एनएफएसए) का बुधवार से आगाज हो गया। कमला भवन में चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत ने सपा जिलाध्यक्ष व विधायकों की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने सात कोटेदारों के यहां के 70 लाभार्थियों को निर्धारित खाद्यान्न की बोरियां सौंपी। राशन की बोरियां मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। हालांकि कुछ जगहों पर कोटे की दुकानों के बंद होने और पर्यवेक्षक न पहुंचने की शिकायतें उच्चाधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने मौके पर जाकर दुकान खुलवाई और राशन का वितरण कराया।

योजना के शुभारंभ मौके पर राज्यमंत्री सुधीर रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश के नौजवानों, किसानों, निराश्रित महिलाओं आदि के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उत्तर प्रदेश के गरीबों  के हित में सकारात्मक सोच है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा सुलभ कराने के लिए 108 समाजवादी एंबुलेंस शुरू की। सरकार विद्युत आदि के क्षेत्र में निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। प्रदेश की 45 लाख गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना से आच्छादित किया गया है।

पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2012 से पहले की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का कार्य किया। कहा कि सरकार की सकारात्मक सोच के फलस्वरूप ही गरीबों को दो रुपये किलो गेहूं  और तीन रुपये किलो चावल खाद्यान्न योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा।

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी खाद्यान्न वितरण योजना को पूर्ति विभाग के अधिकारी पूरी तन्मयता से मूर्तरूप दें। बिचौलिए गरीबों के खाद्यान्न पर डाका न डालने पाएं। सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार डॉ. लोहिया के सपनों को मूर्तरूप देने की दिशा में अग्रसर है और आज सरकार ने हर आदमी को पेटभर रोटी देने का पहला कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें