फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: नशे में गलत हरकत पर गुस्साए युवक ने की थी किसान की हत्या, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 25 Mar 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले में बेथर गांव में छह दिन पहले फसल की रखवाली करने गए किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीओ बीघापुर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने नशे में गलत हरकत करने पर हुए विवाद के दौरान फावड़ा मारकर उसकी हत्या की थी। हत्यारोपी को बांदा जिले से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग हुआ फावड़ा, टॉर्च और खून लगी टीशर्ट बरामद की है।
विज्ञापन


बेथर गांव निवासी धर्मेंद्र शुक्ल (56) की 19 मार्च की रात की रात फसल की रखवाली करते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान शक के आधार पर कई लोगों को उठाया था। पुलिस को पता चला कि पड़ोस में रहने वाले भोपू पंडा उर्फ श्याम का धमेंद्र से साथ शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी ने धर्मेंद्र पर नशे में उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है।

हत्यारोपी के अनुसार गलत हरकत करने पर उसे गुस्सा आया और उसने आवेश में फावड़े से हत्या कर दी। सीओ बीघापुर विजय आनंद ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि वह भोपू उर्फ श्याम बांदा जिले में रहने वाली बहन के घर है। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


धमेंद्र के बेटे ने खुलासे पर उठाए सवाल
किसान धर्मेंद्र की हत्या के पीछे चर्चा है कि पकड़े गए आरोपी से उसने अप्राकृतिक संबंध बनाए थे। पुलिस से भी उसने यही बताया है। बाद में वह भी किसान से संबंध बनाना चाहता था। किसान ने उसका विरोध किया तो उसने हत्या कर दी। धर्मेंद्र के बेटे अवनीश शुक्ल ने कहा, यह पिता को बदनाम करने की साजिश है। पुलिस ने गलत खुलासा किया है। घटना के पीछे अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें