फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाराज होकर मायके गई पत्नी नहीं आई तो कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पत्नी के मायके से न आने पर नाराज होकर युवक ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जांच करने पहुंची पुलिस पड़ोसी के मकान की छत से होकर मृतक के घर में दाखिल हुई तो शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सिंगरोसी वार्ड नंबर दो निवासी रिजवान (32) पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह मगरवारा स्थित एक फैक्टरी में काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। 20 दिन पहले पत्नी रूबी से उसका विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर पत्नी रूबी पांच साल की बेटी रीजा और एक साल के बेटे रेहान को लेकर मायके चली गई थी, तब से वापस नहीं आई। पड़ोसियों के अनुसार इससे रिजवान काफी परेशान था। तीन दिन पहले लोगों ने उसे मोहल्ले में आते-जाते देखा था, इसके बाद से वह नजर नहीं आया।
गुरुवार को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली से दरोगा रजनीकांत पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। पड़ोसी के मकान से रिजवान की छत पर पहुंचे फिर जीने के रास्ते नीचे उतर गए। घर के सबसे पीछे वाले कमरे में छत के कुंडे में गमछे से शव लटक रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसमें फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है। कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें