फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनपॉक्स के चार मरीज और मिले

Thu, 10 Mar 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
बानपुर में खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरास। ब्लाक के मिर्जापुर अजिगांव में चिकन पाक्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दो दिन में 19 मरीज इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। बुधवार को दो भाई बहन सहित चार मरीज स्वास्थ्य टीम को चिकन पाक्स से पीड़ित मिले। मरीजों को दवा देने के साथ ही उन्हें टीके लगाए गए।
विज्ञापन


   मिर्जापुर अजिगांव में जानलेवा बीमारी चिकन पाक्स का प्रकोप फैला हुआ है। बच्चे लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को टीम ने  मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्राथमिक स्कूल में कैंप लगाया।

इस दौरान स्वास्थ्य टीम प्रभारी डॉ. सुनयना अगिभनहोत्री को गांव में पहले के 15 मरीजों के अलावा रूबी(आठ) पुत्री तुलसी, अमन (पांच ) पुत्र तुलसी, शैलेंद्र (10) पुत्र दुलारे व प्रीती (छह) पुत्री सहदेव चिकन पाक्स से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


इसके साथ ही अलपी (30) पत्नी राजू, श्रवण कुमार (12) पुत्र रामकुमार, अश्वनी (14) पुत्र विजय कुमार, ज्योति(पांच) पुत्री शेखर व प्रमोद कुमार (आठ) पुत्र राम प्रसाद सहित 15 लोगों की हालत में अभी भी कुछ खास सुधार नहीं है। मरीजों को दवा देने के साथ ही उन्हें विटामिन ए के टीके लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें