फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगैन-मोहान रोड आठ घंटे जाम

विज्ञापन
अजगैन मोहान रोड नई सराय से नवई तक लगा जाम। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के अजगैन-मोहान रोड पर नई सराय कस्बे में ओवरलोड मौरंग भरा ट्रक खराब हो जाने से 8 किलोमीटर तक भीषण लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अजगैन-मोहान रोड पर नई सराय गांव के कस्बे में भोर पहर 4 बजे ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक की कमानी टूट गई। जिससे 8 किलोमीटर तक डंपरों व ट्रकों का लंबा भीषण जाम लग गया। भीषण जाम लगने के बावजूद भी अजगैन व हसनगंज कोतवाली पुलिस ने जाम हटवाने की जहमत नहीं उठाई जिससे नई सराय से नवई तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में ट्रक चालक, परिचालक ने मौरंग दूसरे ट्रक में भरकर खराब ट्रक को हटाया। तब कहीं जाकर 8 घंटे बाद करीब 1 बजे जाम खुल पाया। राहगीरों ने बताया कि बारिश की वजह से अजगैन-मोहान रोड में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे गड्ढों में ओवरलोड डंपर आए दिन फंस जाते हैं। इसके बाद भी अजगैन पुलिस थाने के पास बैरियर लगाना भी जरूरी नहीं समझ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें