फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के जाते ही जैसे का तैसा हुआ शहर

Sat, 05 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
enchrochment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर की सबसे व्यस्ततम छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला के बीच तंग सड़क के चौड़ीकरण के बाद भी लोगों की यहां पर जाम से छुटकारे की उम्मीद पूरी नहीं हुई थी। इसके बाद सीएम के शहर आने की सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका ने शहर में फैले स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण के साथ-साथ मेले तक की दुकानों को हटवा दिया गया था। इसके बाद लोगों की जाम से छुटकारे की उम्मीद को एक बार फिर से पंख लगे थे। गुरुवार देर शाम बिना अतिक्रमण की सड़क से सीएम का काफिला भी आराम से शहर से गुजर गया। लेकिन शुक्रवार सुबह शहर लोगों को एक बार फिर से जैसा का तैसा नजर आया। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा सहित गांधी नगर तिराहा भी पूरी तरह से अतिक्रमण कारियों के कब्जे में रहा। वहीं शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन व नगर पालिका का कोई भी नुमाइंदा तक नजर नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें