फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति से विवाद के बाद लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। भटौली गांव में महिला का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पति ने उसे निजी अस्पताल ले गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की जांच में पति से विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव भटौली निवासी रंजीत आरख की पत्नी संध्या (23) का शव बुधवार शाम घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पत्नी का शव देख वह बेहाल हो गया। पुलिस ने जांच की तो पति ने बताया कि संध्या रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके गई थी। 21 अगस्त को उसे ससुराल आना था, लेकिन वह 26 अगस्त को घर लौटी। इस बात से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। बुधवार सुबह पति काम करने चला गया तभी संध्या ने फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे बेहटामुजावर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से संडीला स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। आठ माह की बच्ची है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें