उन्नाव। गांव के शिल्पियों का जीवनस्तर सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना के पंजीकरण में लापरवाही पर सभी 16 ब्लाकों के एडीओ पंचायत का वेतन रोक दिया गया है। डीपीआरओ यतींद्र यादव ने बताया कि विकासखंडों में आए आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड न कराए जाने पर कार्रवाई की गई है। बताया कि तीन व चार अप्रैल को उपनिदेशक (पंचायत) की वर्चुअल बैठक में हुई समीक्षा में पता चला था कि किसी भी विकासखंड में शत-प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ है। इससे पहले पंजीकरण में हीलाहवाली करने पर 25 सचिवों को नोटिस जारी की चुकी है। (संवाद)