फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पशु पालक की कार से कुचलने का आरोपी व तीन साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कोरट खेड़ा गांव में दो महीने पहले बकरी चोरी कर भाग रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश में पशु पालक को कार से कुचल कर मारने वाले आरोपी व उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुचलने वाली घटना वाले दिन साथ रहे तीन दोस्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कोरटखेड़ा गांव निवासी बाबूलाल गौतम (40) चार जून की रात घर के बाहर सो रहे थे। पास में उनकी बकरियां बंधी थीं। रात करीब 1:30 बजे कार सवार बकरी चोर उनकी दो बकरी चुरा रहे थे। बाबूलाल की नींद खुलने पर उन्होंने विरोध किया था तो चोरों ने उन्हें पीटा और कार लेकर भागने लगे। बाबूलाल ने कार रोकने की कोशिश की तो चोरों ने उन्हें कुचल दिया, इससे उनकी मौत हो गई थी।
मृतक के बड़े भाई दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली कि क्षेत्र में बकरी चोर देखे गए हैं। इस पर तकिया चौकी इंचार्ज रविशंकर मिश्र ने रात 10:50 बजे गौरिया गांव की ओर से आ रही कार को नहर की पटरी के पास रोक लिया। कार में सवार गंगाघाट कोतवाली के गांव सरैया नेतुआ निवासी विजय, उसके साथी शुक्लागंज के आजाद नगर निवासी अंकित उर्फ मतंडी, बनी कंजौरा के रामाश्रय और प्रतापगढ़ जिले के थाना कुंडा के गांव धनु का पुरवा निवासी प्रियम मौर्य को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विजय के पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस मिला। चारों की तलाशी लेने पर उनके पास 6600 रुपये मिले। पुलिस के मुताबिक, प्रियम मौर्य ने बताया कि कार उसके पिता के नाम है। रात में ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर बकरी चोरी करते हैं। कार से होने के कारण किसी को शक भी नहीं होता है। पुलिस के मुताबिक, विजय ने चार जून को कोरट खेड़ा में बाबूलाल को कार से कुचलने की घटना कबूल की है।
बताया कि उस दिन उसके साथ शुक्लागंज के शारदा नगर निवासी धीरज, मंटू पांडेय और मगरवारा का छोटू उर्फ दिवाकर था। तीन बकरी चोरी की थीं, पशुपालक कार के सामने खड़ा हो गया तो कुचल दिया था। एसओ के मुताबिक तीन अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें