फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: कच्ची कोठरी गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 17 Oct 2022 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में सरजू खेड़ा गांव में कच्ची कोठरी गिरने से उसके अंदर सो रहा किसान मलबे में दब गया। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के उनवा पंचायत के मजरा सरजू खेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार (45) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उसका आधा घर पक्का और आधा कच्चा है। बीते दिनों हुई लगातार बारिश से कच्ची कोठरी में दरार आ गई थी। शनिवार रात राजेंद्र जर्जर कोठरी में सो रहा था, तभी छत ढह गई।

इससे वह मलबे में दब गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे बाहर निकलवाया और अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीडीओ गुलाबचंद्र ने बताया कि राजेंद्र के परिवार को वर्ष 2016-17 में इंद्रा आवास मिला था। उस धनराशि से घर के अंदर पक्का कमरा और बरामदा बना है।
विज्ञापन


बाहर की कोठरी कच्ची थी। उसी में वह सो रहा था। एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर राजस्व निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, लेखपाल संतोष कुमार रावत ने जांच की है। किसान बीमा योजना के लाभ दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें