फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मर्दनखेड़ा निवासी सज्जनलाल (59), पत्नी फूलमती (55) के साथ मोपेड से लखनऊ के हरौनी के मोहल्ला रहीमनगर निवासी रिश्तेदार के यहां शुक्रवार को बरहौं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सोहरामऊ थाने के सरायजोगा गांव के निकट ट्रैक्टर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां फूलमती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के 10 बच्चों में छह लड़के व चार लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें