फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाइवे पर अजगैन के पास सड़क पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के जमुनाखेड़ा निवासी बहादुर (65) शनिवार सुबह ट्रैक्टर से अजगैन क्षेत्र के धर्मकांटा पर लकड़ियां लेकर जा रहा था। हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के बीआरसी पुल पर अजगैन कस्बा मोड़ के पास ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में बहादुर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक के भतीजे व ग्राम प्रधान सफी मोहम्मद के कहने पर अजगैन पुलिस ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें