उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवसिंहखेड़ा गांव के पास ट्रक ने 40 वर्षीय युवक को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची ललऊखेड़ा चौकी पुलिस ने आसपास के ढाबा व अन्य दुकानों पर काम करने वाले लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, पर पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि युवक एक झोले में आटा और चावल लेकर जा रहा था। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।