फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से मुर्गे व बकरियां जली, एक लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत रनियामऊ में झोपड़ी में आग लगने से छह मुर्गे व तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रनियामऊ निवासी महेंद्र की झोपड़ी में गुरुवार रात आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाते छह मुर्गे व तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। महेंद्र ने बताया कि आग से कपड़ा, अनाज, बर्तन व गृहस्थी भी जल गई। लेखपाल राजेश कुमार ने क्षति का आकलन किया। वहीं गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर में शिवराम के घर के बाहर रखी झोपड़ी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी व गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें