उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव निवासी महिला ने गांव के युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता उर्मिला के मुताबिक, छह नवंबर को पतारी बाजार से लौटते समय सुरेश के बेटे गोलू ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों से पीटा था। अगले दिन आरोपित घर पहुंचा और चारपाई पर दबोचकर बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। सास-ससुर ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। इस दौरान युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।(संवाद)