फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर चलती बस से कूदकर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस में सफर के दौरन एक युवक ने गेट खोला और चलती बस से कूद गया। वह काफी दूर तक लुढ़कता चला गया। गंभीर चोटें आने से उसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बड़े भाई ने काफी समय से बीमार होने से मानसिक तनाव में होने की बात पुलिस को बताई है।

विज्ञापन


फैजाबाद जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के पूरे बसावन गांव निवासी आफताब अहमद शनिवार को कानपुर से गोरखपुर जाने वाली रोडवेज बस में सफर कर रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल बैरियर पार कर बस मौहारी मोड़ के पास पहुंची तभी आफताब उठा और बस का दरवाजा खोलकर चलती बस से छलांग लगा दी। बस की रफ्तार तेज होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से उसे लखनऊ के जुनाबगंज चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सोहरामऊ थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर कुछ रुपये जमा किए और इलाज शुरू कराया। हालांकि इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई मुख्तार ने बताया कि आफताब पिछले सप्ताह ही कुवैत से आया था। वह बीमार था और मानसिक तनाव में रहता था। बताया कि लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल से इलाज के सिलसिले में गया था, यहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें