चकलवंशी। बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
माखी थानाक्षेत्र के जलिमखेड़ा निवासी मुकेश (38) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार शाम पांच बजे बाइक से राजाबाग बाजार सब्जी बेचने जा रहा था। माखी-राजाबाग संपर्क मार्ग पर परेंदा गांव की बैंक के पास सामने से आ रही बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश और दूसरी बाइक सवार भौली निवासी सुशील गंभीर घायल हो गए।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने मुकेश की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हैलट में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश की मौत से पत्नी शिवरानी, बेटियों में कामनी, कीर्ती, बेटा सुशील बेहाल हैं।थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।