फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौतौ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्थित मदारनगर गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। सीएचसी में मृत घोषित करने पर परिजनों को सूचना दी गई तो चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जिरिकपुर गांव निवासी चेतराम (25) वर्तमान में अपनी मां तुलसा देवी के साथ पड़ोसी गांव मदार नगर में रह रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे वह पैदल बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पार कर रहा था।
तभी बांगरमऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। वह अविवाहित था और आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर का था। मृतक के छोटे भाई उमेश की दो साल पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बेटे की मौत से मां, भाई महेश, अवधेश सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें