फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत में पानी जाने के विवाद में महिला को वैन से कुचला, मौत

Wed, 03 Jul 2024 02:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। बारिश और नाली का पानी खेत में जाने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान एक युवक ने महिला को वैन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस नेे दंपती, उसके दो बेटों और बहू पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है और चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के देवइया मवईया गांव निवासी अवधेश यादव का मकान सड़क किनारे बना है। उसके पीछे पड़ोसी परशुराम के खेत हैं। अवधेश के घर की नाली और बारिश का पानी परशुराम के खेतों में जाता है। पानी भरने से फसल खराब होने को लेकर मंगलवार सुबह परशुराम ने विरोध किया तो विवाद के बाद मारपीट होने लगी। परशुराम पत्नी राजकुमारी, बेटे राजेश, उसकी पत्नी रूही और छोटे बेटे अभिषेक के साथ मिलकर अवधेश को पीटने लगे।
अवधेश को पिटता देखकर बचाने आई पत्नी रामकुमारी (50) को भी डंडों से पीटा। आरोप है कि इसी दौरान परशुराम के बेटे अभिषेक ने रामकुमारी पर वैन चढ़ा दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। परिजन घायल राजकुमारी को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र पहुंचे और जांच की। मृतका के पति अवधेश की तहरीर पर दंपती, उनके दो बेटों और एक बहू के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के दो बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटी अविवाहित है। एक बेटा रामेश्वर उर्फ शिवम गुजरात के सूरत में काम करता है। उसके आने पर शव का अंतिम संस्कार होगा।
एसओ सुनील सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी परशुराम उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटे राजेश, बहू रूही को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें