फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने दंपती से 4.25 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-32-लूट की घटना की जानकारी देती पीड़िता उमा।
विज्ञापन


-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज चौकी के पास हुई घटना
-लखनऊ से मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था शटरिंग व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज चौकी के पास बाइक सवार लुटेरों ने दंपती को बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। दोनों के गिरते ही लुटेरे महिला का बैग लूटकर भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक पर्स में चार लाख कीमत के जेवर, मोबाइल और एक हजार रुपये थे। दोनों लखनऊ से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के केवाना गांव निवासी शटरिंग व्यापारी संतोष कुमार गुरुवार को पत्नी उमा के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार अजय के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ के गोड़ौरा गए थे। लौटते समय वे रात करीब 11 बजे नवाबगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। सड़क पर गिरते ही लुटेरे उमा का बैग छीनने लगे। विरोध किया तो युवकों ने मारपीट की और बैग लूटकर अजगैन कोतवाली की तरफ भाग गए। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। चौकी के सिपाहियों ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचे जा रहे हैं। लुटेरों की पहचान कर जल्द की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें