उन्नाव। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बारासगवर थाना क्षेत्र के खरझारा निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ राजू (35) पुत्र तेज बहादुर सिंह रविवार सुबह बाइक से लालकुआं से टेढ़ा जा रहे थे। घाटमपुर चौराहा पर गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में राजू अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गए। चचेरे भाई केके सिंह ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के मुताबिक राजू के सिर में गंभीर चोट आई है।