उन्नाव। प्रेमिका से शादी के लिए मना करने पर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। कोतवाली क्षेत्र के गंाव देवीखेड़ा में रहने वाले पुत्तन लाल का 18 वर्षीय पुत्र अरविंद का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चलता है। वह उसी से शादी करने की जिद कर रहा था। पिता के मारने करने पर उसने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पिता ने लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।