अचलगंज। विश्वहिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओें ने मंगलवार को संयुक्तरूप से पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ बडे़ चौराहे पर नारेबाजी कर उनके झंडे को फूंका। बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू बाजपेई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में मुंह की खाने और विश्व समुदाय की ओर से कोई दिलचस्पी न दिखाने से खिसियाए पाक ने सोमवार को जम्मू सेक्टर में गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि अब सहन शीलता की सारी हदें पार हो गई हैं। समय आ गया है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस मौके पर मनोज अवस्थी, लवकुश गुप्ता, अशोक शुक्ला, सुशील द्विवेदी, संगीत राजपूत, राजू, रंजीत, संजय वर्मा, सूरज, विजय बाबा आदि उपस्थित रहे।
.........................