फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मियागंज। युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसीवन थानाक्षेत्र के गौरियाकला गांव निवासी कन्हैयालाल (25) पुत्र महावीर शनिवार रात को शौच के लिए निकला था इसके बाद से घर नहीं लौटा। रविवार सुबह खेत जा रहे लोगों गांव के बाहर रामऔतार की बाग में कन्हैयालाल का शव पेड़ पर लटकता देखा। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। आसीवन थानाध्यक्ष केके यादव ने मौके पर पहुंच तफ्तीश की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता महावीर के मुताबिक कन्हैयालाल करीब दो साल से पेट की बीमारी से परेशान था। आशंका है कि बीमारी से ऊबकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें