उन्नाव। कई दिनों से बुखार से पीड़ित बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नयनसुख खेड़ा गांव निवासी मंशाराम की नौ साल की बेटी मुस्कान कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिवार के लोग पास के गांव में एक झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर सोमवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से रात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे उसकी मौत हो गई।