फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी नहीं आई तो युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रक्षाबंधन में मायके गई पत्नी वापस नहीं आई तो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशा खेड़ा गांव निवासी चंद्रपाल रैदास (32) पुत्र स्व. बाबूलाल की पत्नी रामदुलारी पांच साल की बेटी शालू को साथ लेकर रक्षाबंधन में मायके बिरची गांव गई थी। चंद्रपाल ने कई बार फोन किया मगर पत्नी नहीं आई। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे चंद्रपाल ने पत्नी से मोबाइल पर बात की इसके कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह मां लक्ष्मी ने कमरे में देखा तो बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। चीख सुनकर पास ही दूसरे मकान में रहने वाला मृतक का बड़ा भाई राजाराम पहुंचा। पुुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें