उन्नाव। बहन के घर से वापस जा रहा युवक बाइक समेत खंती में गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
थाना हसनगंज के गांव गजफ्फर नगर के मोतीलाल का बीस वर्षीय पुत्र मनोज गुरुवार की शाम सर्विस सेंटर से बाइक लेकर मोहान में रहने वाली बहन गुड्डी के यहां गया था। थोड़ी देर रुकने की बाद वह हसनगंज में रहने वाली बहन मुन्नी के यहां गया। देर रात लगभग साढे़ दस बजे वह बाइक लेकर वहां से निकला। रात भर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। सुबह मौला बाकी पुर रोड किनारे खंती में उसका शव पड़ा मिला। गले में निशान होने की वजह से भाई शिवशंकर का आरोप है कि मनोज की गला घोटकर हत्या की गई है। हसनगंज एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।