फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार की ऋणमाफी किसानों से छलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश सरकार की किसानों के 50 हजार तक के लोन माफी की घोषणा को किसी ने अच्छा कदम बताया तो किसी ने इसे छलावा बताया। ॉ
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री मस्तराम ने कहा किसानों को इससे ज्यादा फायदा नहीं होगा। यह घोषणा किसानों के साथ केवल छलावा है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने कहा यह केवल वोट बैंक की राजनीति है। शायद ही किसी किसान को इसका पूरा लाभ मिले। सपा ने जिन घोषणाओं के बदले सत्ता पाई उन घोषणाओं को केवल तोड़-मरोड़ कर लागू कर रही है। यह केवल सपा इज्जत बचाने के लिए कर रही है। सपा सोच रही है कि इस तरह की घोषणाओं से बात भी रह जाएगी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने इसे अच्छा कदम बताया। कहा प्रदेश सरकार का यह अच्छा कार्य है। किसानों के लाभ के लिए की जाने वाली घोषणाएं अच्छी बात है,त बशर्तें किसानों को इसका सीधे लाभ मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें