उन्नाव। बुखार से मौतों का सिलसिला खत्म होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में दो और लोगों की मौत हो गई।
गंगाघाट थाना क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी जवाहर (40) पुत्र स्व. लोकनाथ कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अचलगंज थाना क्षेत्र के आटा गांव निवासी कल्लू (50) पुत्र गगां प्रसाद की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।