उन्नाव। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर सिंह के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लवेदी स्वीट्स से छेना का नमूना लिया। अवस्थी स्वीट हाउस को नोटिस दी गई है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि एक दर्जन मिठाई की दुकानों की जांच की गई। 36 सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया। पूर्व में लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में 13 सैंपल फेल हुए हैं। उसमें चार खोया, दो नमकीन, एक बेसन, एक रिफ ाइंड व अन्य के हैं। दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।