फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में हुई जांच, बुखार से पीड़ित मिले नौ छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दुआ में संचालित उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान नौ छात्र बुखार पीड़ित मिले। उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूल में 150 छात्रों का पंजीकरण है। छात्रों में हिमांशु (12), अनिकेत(9), अंश (10), विकास (11), संगम (13), रणवीर (12), आंचल (11), साधना (10) व विकास कुमार (9) को बुखार आ रहा था। ग्राम प्रधान राजेश सिंह को जानकारी होने पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान से बात कर स्वास्थ्य टीम स्कूल भेजने के लिए कहा।
डॉ. ज्योति व एएनएम नित्या दीक्षित स्कूल पहुंचीं और छात्रों की जांच की। छात्र वायरल बुखार से पीड़ित मिले। सभी को दवा दी गई। अन्य छात्रों की भी जांच की गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सुधार न होने पर फिर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें