उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे के टोल प्लाजा पर उन्नाव व लखनऊ परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों की चेकिंग की। ओवरलोड और यात्री वाहनों सहित बगैर प्रपत्रों के दौड़ रहे वाहनों को चेक किया। 70 का चालान कर तीन वाहनों को सीज किया।
नवाबगंज टोल प्लाजा पर मंगलवार देर शाम उन्नाव की एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम, यात्री कर अधिकारी अरविंद सिंह के साथ लखनऊ मंडल के प्रवर्तन प्रभारी संदीप पंकज, एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी, आभा त्रिपाठी ने चेकिंग कर 70 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया और तीन सीज किए। कई वाहन स्वामियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन प्रभारी संदीप पंकज ने बताया कि समय-समय पर संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाता है। सड़क पर अनफिट और गलत तरीके से हो रहे परिवहन पर रोक लगाई जा सके। चेकिंग अभियान रात 11 बजे तक चलने की बात कही।