फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीन दिन में जांचनी होगी 62518 उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने में तीन दिन का समय शेष बचा है। इसके बाद भी अभी 54094 पुस्तिकाओं की जांच शेष बची है।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा दस व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा समापन के बाद जनपद में 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया था। इस बीच परीक्षकों की बड़ी संख्या में अनुपस्थिति के साथ मूल्यांकन अधिकांश समय सुस्त प्रक्रिया का शिकार रहा। बीच में शिक्षकों ने एक दिन का बहिष्कार भी रखा। इस सबके बीच 23 मार्च तक चले मूल्यांकन में डीआइओएस ने आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष 77.43 प्रतिशत का मूल्यांकन पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया है। मूल्यांकन केंद्र जीजीआईसी में हाईस्कूल की 32373 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। जहां 23 मार्च तक 24321 का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। यहां अब 8052 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रहा गया है। डाॅ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल की 62981 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। यहां अब तक 47908 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। जबकि 15073 का मूल्यांकन किया जाना शेष है। अटल बिहारी इंटर कालेज में हाईस्कूल की आवंटित 72024 उत्तर पुस्तिकाओं में अब तक 66363 का मूल्यांकन हुआ है और 8424 का शेष है। राजकीय इंटर कालेज में सिर्फ इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। यहां 118257 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। इसके सापेक्ष अब तक 90369 उत्तर पुस्तिकाएं ही चेक हो पाईं हैं। जबकि, 30969 उत्तर पुस्तिकाएं और जांची जानी बाकी हैं। डीआइओएस एसपी सिंह ने बताया कि दो दिन में शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। जबकि मूल्यांकन की अंतिम तिथि 29 मार्च है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें