नवाबगंज। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीन कौशल्य योजना के तहत दयानंद दीनानाथ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 48 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता पहंचे। उन्होंने दीप जलाकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इसमें गुजरात, बंगलुरु, पुणे, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर की 20 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 365 अभ्यर्थियों ने पहुंचकर साक्षात्कार दिया। 110 अभ्यर्थियों को चयनित कर 52 अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही अभ्यर्थियों को कंपनियों ने टिकट भी उपलब्ध कराए। इस दौरान भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह जी, सुरेश शुक्ला, अवनींद्र कुमार पांडेय, जिला कौशल प्रबंधक आशीष प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत सिंह, संस्था के प्रबंधक डॉ. राजन चोपड़ा एवं निदेशक धर्मेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।