फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: वाहन चेकिंग के दौरान कार से 40 लाख रुपये बरामद, कार चालक रुपयों का नहीं दे सका हिसाब, पढ़ें मामला

Wed, 17 Jul 2024 03:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कार चालक से रुपये संबंधित कोई कागज न मिलने पर कोतवाल ने एसपी और सीओ और आयकर विभाग को सूचना दी है। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लखनऊ से कानपुर जा रहे हैं कार सवार तीन युवकों के पास 40 लाख रुपए की नगदी होने की सूचना पर अजगैन पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। पुलिस को देख चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों को कोतवाली लाया गया।

विज्ञापन

बैग में रखे रुपए गिनने के बाद उससे संबंधित कागज मांगे गए, तो तीनों में कोई नहीं दिखा पाया।  पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है। कानपुर के हरबंस मोहाल निवासी पारस पुत्र जगदीश प्रॉपर्टी डीलर के साथ कपड़ा व्यवसायी हैं। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने दो साथियों के साथ लखनऊ से 40 लाख रुपए लेकर कानपुर जा रहे थे।
इसकी सूचना अजगैन पुलिस को मिलने पर टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई, जो नंबर कार का बताया गया था। पुलिस ने उसे आता देख रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी के चलते सफल नहीं हो पाया। कार सवार व्यवसायी और उसके दो दोस्तों को पुलिस कोतवाली लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम कर रही है जांच
बैग में मिले रूपयों की जांच की तो 40 लख रुपए थे। रुपए कहां से लाए और कहां ले जा रहे थे इससे संबंधित कागज नहीं दिखा पाया। उसने बताया कि इस बैग में आधे रुपये लखनऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर गुप्ता के हैं। रुपये संबंधित कोई कागज न मिलने पर कोतवाल ने एसपी और सीओ और आयकर विभाग को सूचना दी है। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें